Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

श्रीकांत शर्मा को मिल रही यूपी का भाजपा अध्यक्ष बनने की बधाई, जानें क्या है सच्चाई


वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुई हैं। जिसमें श्रीकांत शर्मा को यूपी का भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी गई हैं। बधाई देने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के विधायक थे।
दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार में मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा शुरू हुई वह अभी भी जारी है।
सोशल मीडिया तो श्रीकांत शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बधाईयां भी मिलने लगी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई के कुछ पोस्ट भी वायरल हुए हैं।
जिसमें साफ लिखा है कि श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिलने की ढेर सारी बधाई। श्रीकांत शर्मा को बधाई देने का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा।
श्रीकांत को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई कोई और नहीं बल्कि भाजपा के विधायकों ने ही दे डाली। हालांकि संगठन की ओर से अभी इस बात की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इसके बाद शाम होते-होते सभी ने अपनी-अपनी पोस्ट को डिलीट करना भी शुरू कर दिया,
लेकिन पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं अभी जारी हैं।बतादें कि स्वतंत्रदेव सिंह के कैबिनेट में जगह मिलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद इस समय खाली है।
यूपी सरकार का गठन होने के बाद से ही श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद दिए जाने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
सबसे अधिक चर्चा ये भी थी कि यूपी से आमचुनाव में बेहतर परिणाम के लिए भाजपा नेतृत्व किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका देने की तैयारी में है।
श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुनने के पीछे एक कारण यह भी है कि वह मथुरा सदर सीट से विधायक हैं।
भाजपा की राजनीति अब अयोध्या और काशी से हटकर मथुरा पर केंद्रित होने लगी है।
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के प्रचार के गीतों के साथ ही नेताओं के बयान और भाषणों में मथुरा बार-बार आया।
25 मार्च को राजधानी में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मंच से भी कलाकारों ने अपने गीतों में बार-बार मथुरा को सजाने संवारने का जिक्र किया था।
पार्टी में सक्रिय और भी ब्राह्मण नेताओं के नाम चर्चाओं में आ रहे हैं लेकिन श्रीकांत शर्मा की तेज तर्रार नेता की छवि उन्हें चर्चाओं में आगे बढ़ा रही है।
मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के साथ ही राज्य में भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा
इस पर मंथन होने लगा है। बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्रिमंडल का खाका खींचने के दौरान ही भाजपा के रणनीतिकारों ने प्रदेश संगठन की कमान पर भी मंथन कर लिया है।
पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए ऊर्जा विभाग में सुधार के तमाम प्रयास करने और मथुरा सदर सीट से भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद भी श्रीकांत शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दिए जाने को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।